फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांग रुद्र की प्रतिभा का किया सम्मान

Thu, 05 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र रुद्र को उसकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में सातवीं के छात्र रुद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

प्रधानाचार्य स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने रुद्र को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पदक व फूल मालाओं से सम्मानित किया। 90 प्रतिशत दृष्टिहीन होने के बावजूद रुद्र पेंटिंग कला में अपनी प्रतिभा से सबको मुरीद बना रहा है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि रुद्र को यदि परमात्मा ने देने में कुछ कमी छोड़ी है तो उसके हौंसलों व प्रयास ने जिला स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके उस कमी को पूर्णता में बदलने का सराहनीय प्रयास किया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने रुद्र के साथ उन अध्यापकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने उसे इस योग्य बनाया कि वह अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। प्रधानाचार्य ने अन्य छात्रों को भी रुद्र से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर आईडी स्टाफ व विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें