फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में टीक ने पाई को हराया

Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से ग्रामीण युवा खेल क्लब पाई द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार गौड़ व जाट शिक्षा समिति के सदस्य सुभाष पहुंचे।
विज्ञापन


क्लब प्रधान मनोज पाई ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला मैच सरकारी स्कूल पाई और भाणा के मध्य हुआ जिसमें पाई ने जीत हासिल की। दूसरा मैच टीक व सेरधा के बीच हुआ जिसमें टीक ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के बीच में एक मैच केवीएम स्कूल पाई व सरकारी स्कूल पाई के मध्य भी हुआ जिसमें केवीएम स्कूल ने जीत हासिल की।

फाइनल मुकाबला टीक व सरकारी स्कूल पाई के मध्य हुआ। मुकाबले में टीक ने 25-21 से प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इस मौके पर डीपी अनिल, कोच संदीप, डीपी नेरश, डीपी संदीप, प्रदीप, चेतन, विक्की, जगमीत, ब्रिजलाल गांधी, फूल कुमार के साथ क्लब व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें