फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कौल के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कौल गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल रेहड़ी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। ढांड निवासी अमित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को वह अपने पिता और छोटे भाई योगेश के साथ बढ़ालवा (निगदू) के मेले में झूला लगाने के बाद घर लौट रहे थे। उसके पिता मोटरसाइकिल रेहड़ी पर योगेश के साथ आगे चल रहे थे जबकि वह कार से पीछे आ रहा था। शाम करीब 6 से 6:30 बजे कौल के पास पीछे से आई कार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता और भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार का नंबर एचआर-51 बीवाई-6945 नोट कर लिया गया। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी कौल ले जाया गया, जहां से कैथल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें कुरुक्षेत्र के श्री बालाजी आरोग्यम अस्पताल ले गए। पिता के सिर व पसलियों और योगेश की बाजू, टांगों व जबड़े में चोटें आई हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें