फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बंदरों को पकड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान

Thu, 23 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

राजौंद। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को नगर में बंदर पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बंदर पकड़ने वाली टीम ने बंदर पकड़ने की शुरुआत की। टीम के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन वार्ड नंबर आठ में दो स्थानों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, जो बंदर पिंजरे में आएंगे उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जा रही है और उन बंदरों को कालेसर के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में पिंजरे लगाकर बंदर पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि लोगों को जल्दी ही बंदरों से निजात मिलेगी। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बंदर पकड़ने के लिए काफी समय से टेंडर लगा हुआ था लेकिन मंगलवार को पकड़ने वाली टीम बुलाई गई है जब तक पूरे बंदर नगर से पकडे़ नहीं जाते तब तक यह टीम राजौंद के हर वार्ड में बंदर पकड़ने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के बाद उन्होंने लोगों को राहत दिलाने के लिए बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाई है। इस मौके पर नगर पालिका से कपिल वार्ड-8 के पार्षद अनुराग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें