संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी मठ में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध मेले को लेकर रोडवेज विभाग लगातार दो दिन तक मेला विशेष बसें चलाएगा। रोडवेज विभाग ने इसको लेकर सभी प्रबंध कर लिए हैं। यह बसें नया बस स्टैंड और चंदाना गेट से बाबा लदाना गांव के लिए संचालित की जाएंगी। रोडवेज विभाग का कहना है कि मेले के लिए बसों की संख्या तो निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन 10 से 15 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। जितनी बसों की जरूरत होगी, उसके अनुसार ही बसों को संचालित किया जाएगा।
चंदाना गेट और नया बस स्टैंड से चलेंगी-
रोडवेज विभाग के अनुसार चंदाना गेट और नया बस स्टैंड से यह बसें चलेंगी। चंदाना गेट पर रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के बाद यहां से काफी संख्या में लोग बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी डेरे पर लगने वाले मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर भी बसों को खड़ा किया जाएगा। इसके बाद सवारियों के आने बाद यहां से यह बसें संचालित की जाएगी।
बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभी तक बसों की संख्या तो निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी डेरे पर लगने वाले मेले के लिए जरूरत के अनुसार बसों को संचालित किया जाएगा। -रोहताश जांगड़ा, रोडवेज के संस्थान प्रबंधक