संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में शीतला सप्तमी का पर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया। शीतला सप्तमी पर्व को लेकर सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो कि सुबह 10 बजे तक दोपहर तक लगातार जारी रहा। भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मां शीतला कि पूजा-अर्चना कर अपनी एवं परिवार कि सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। इस मौके पर माता गेट पर स्थित शीतला माता के मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने माथा टेक अपनी मनोकामनाएं मांगी। शहर में अमरगढ़ गामड़ी, चंदाना गेट, माता गेट, महादेव कॉलोनी, न्यू बाला जी कॉलोनी, करनाल रोड स्थित हरसौला बस्ती में महिलाएं सुबह चार बजे ही माता शीतला की पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगी थी। पूजा अर्चना के लिए सुबह 10 बजे तक महिलाओं ने लंबी कतारों में लगाकर पूजा की। चंदाना गेट स्थित माता शीतला के मंंदिर में सभी बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर माता शीतला की पूजा अर्चना की। भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मां शीतला कि पूजा-अर्चना कर अपनी एवं परिवार कि सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। जिनकी मन्नतें पूरी हुई, उन्होंने अपने बच्चों के मुंडन भी करवाए और वर्षों से चली आ रही पंरपरा के अनुसार कई परिवार के सदस्यों ने अपने बच्चों सहित सिर के ऊपर से मुर्गा छुवाया। ताकि परिवार में सुख शांति बनी रहे। इस त्योहार को बासड़ों के रूप में भी मनाया जाता है।
महिला सोनिया, अंजू, किरण, माया, कमलेश, दर्शनी, परमजीत ने कहा कि वह हर वर्ष शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की माता की पूजा अर्चना करते हैं। माता शीतला परिवार में सुख, समृद्धि व शांति बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के लिए सभी क्षेत्रों में अलग अलग पकवान से माता शीतला की पूजा अर्चना की जाती है। उनके क्षेत्र में माता शीतला की मीठे चावलों के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इसके लिए कई जगहों पर पूड़े, गुलगुले, गुड़ के साथ माता शीतला की पूजा अर्चना की जाती है।