फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में माफी रही प्रथम

विज्ञापन
Sorry was the first in the essay competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्या शशी किरण उप प्रधानाचार्य मिट्ठू राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम इंचार्ज विक्रम सिंह प्राध्यापक राजनीतिक विज्ञान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित नियम बताएं व कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में माफी आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी की प्रथम रही, जबकि राजकीय कन्या विद्यालय राजौंद की स्वाति दूसरे स्थान पर रही। राजकीय विद्यालय सौंगल की आशा तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में प्रथम अनु राजकीय विद्यालय सेरधा व मुस्कान राजकीय विद्यालय भाना दूसरे स्थान पर रही। जबकि कुसुम राजकीय कन्या विद्यालय राजौंद तीसरे स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता में शीतल राजकीय विद्यालय सौंगल प्रथम रही। राजकीय विद्यालय राजौंद की छात्रा संध्या दूसरे स्थान पर रही, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भाना दीपिका तीसरे स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजौंद की टीम प्रथम रही। कविता गायन में दीपिका राजकीय विद्यालय भाना प्रथम रही जबकि महक राजकीय विद्यालय सौंगल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सौगल की अंजू तीसरे स्थान पर रही। स्कूल की प्रधानाचार्या शशिकिरण ने सबको शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में सीमा ढुल जयपाल, रुचि, संतोष, संगीता, सतेंद्र पाल विजेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर उप प्रधानाचार्य राम ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं व अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें