संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजनगर कॉलोनी वार्ड-14 में लोगों की 25 साल पुरानी सड़क समस्या का 15 लाख रुपये से समाधान हो गया। शुक्रवार को सड़क निर्माण पूरा होने पर कॉलोनी के लोगों ने खुशी जताई।
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग के प्रयासों से कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कार्य पूराकर लिया गया है। इससे खुश कॉलोनीवासियों ने अध्यक्ष सुरभि गर्ग का आभार जताया।
वार्डवासियों ने बताया कि वर्षों से सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि रोजमर्रा का आवागमन कठिन हो गया था। बारिश के समय गली में मिट्टी और पानी जमा होने की समस्या आम थी, जिससे पैदल और वाहन दोनों तरह से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
25 साल पुरानी समस्या का समाधान किया गया है। आज यह गली पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है। हमारा उद्देश्य शहर की हर सड़क को पक्का और सुरक्षित बनाना है, ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष- नगर परिषद