फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजेश भारती की मां ने किया पुस्तक का विमोचन

Sat, 07 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित जिले के गांव काकौत निवासी कवि राजेश भारती के नव प्रकाशित क्षणिका-संग्रह समय का चेहरा का विमोचन उनकी माता कमलेश देवी ने किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम गांव काकौत में कवि के निवास पर सादे पारिवारिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माता कमलेश देवी ने अपने कवि पुत्र की नई पुस्तक का विमोचन कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ताम-झाम और औपचारिकता से दूर रहा, जिसकी सादगी की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। आयोजन के बाद कवि को पाठकों और साहित्य प्रेमियों की ओर से सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें