सीआईए-टू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 4 अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ्तार किए हैं। जो राजस्थान व एमपी से नशा खरीद कर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने बिनौला लदे ट्रक में 2 कट्टों से 32 किलो चूरापोस्त और स्विफट डिजायर गाड़ी की डिग्गी से 6 कट्टों में 80 किलो डोडापोस्त सहित लाखों रुपये मूल्य का 112 किलो नशीला सामान बरामद किया। चारों तस्करों को न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी शशांक कुमार सावन बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक दलशेर सिंह, एसआई रणजीत सिंह, हेडकांस्टेबल बलकार सिंह, एचसी जिले सिंह, एचसी नरेश कुमार सिपाही निर्मल सिंह व राकेश कुमार की टीम द्वारा रात्रिकालीन गश्त दौरान तितरम मोड़ के पास मौजूद थी। जहां नरवाना साइड से आई स्विफट गाड़ी को रुकवा कर चेकिंग की तो उनके पास से छह कट्टों से 80 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार कुलदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी महौब्बत पुर जिला पटियाला तथा हरचरण सिंह उर्फ चन्ना निवासी फतेहमाजरी जिला पटियाला पंजाब को काबू कर लिया गया जिन्होंने पूछताछ दौरान कबूला किजयपुर राजस्थान से खरीद कर पंजाब में बेचने के लिए तस्करी कर रहे थे।
एक अन्य मामले में सीआईए-टू के सबइंस्पेक्टर रनबीर सिंह, ईएसआई जयकरण, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील व सिपाही पुनीत की टीम ने पिंजूपुरा आईटीआई के पास से नरवाना की तरफ से आए एक ट्रक को रुकवाया गया, जिसमें 620 बैग बिनौला लदा हुआ था। तलाशी दौरान ट्रक केबिन में रखे दो कट्टों से 32 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। ट्रक चालक की पहचान गुरनाम सिंह तथा परिचालक सीट बैठे युवक की पहचान जोगा सिंह दोनों निवासी समाना पंजाब के रुप में हुई। पूछताछ दौरान आरोपियों द्वारा नादेड़ महाराष्ट्र से बिनौला लोड करने उपरांत रास्ते में एमपी से नशा खरीदना कबूला गया।