फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोडापोस्त, शराब सहित तस्कर काबू

Tue, 03 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौकी महमुदपूर पुलिस ने सरौला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 800 ग्राम डोडापोस्त और 2.75 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि चौकी महमुदपूर पुलिस प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान गांव दाबा से सरौला की ओर जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सहयोगी सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि खुशहाल माजरा निवासी बलजिंद्र सिंह अवैध शराब बेचने का कार्य करता है और वह अपनी बाइक पर अवैध शराब लेकर पंजाब की ओर जाने वाला है। सूचना के अनुसार आरोपी को खुशहाल माजरा–सरौला सड़क पर घग्गर पुल के नजदीक नाकाबंदी कर काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने खुशहाल माजरा–सरौला सड़क पर घग्गर पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद खुशहाल माजरा की ओर से बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोककर जांच की। उसकी पहचान बलजिंद्र सिंह निवासी खुशहाल माजरा के रूप में हुई।
विज्ञापन


जांच के दौरान बाइक पर बंधे एक बैग में रखी प्लास्टिक बोतल से 2.75 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन में रखा 800 ग्राम डोडापोस्त भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई राकेश ने आरोपी बलजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें