फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहलवानों के समर्थन में की नारेबाजी

Fri, 02 Jun 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की हल्का स्तरीय बैठक में वीरवार को किसानों ने पहलवानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाकियू चढूनी ग्रुप के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने कहा कि चार जून को मुडलाना सोनीपत में महिला पहलवानों के समर्थन में सर्व समाज की महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, जयतं चौधरी, पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक पहुंचेगे। इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत महिला खिलाड़ियों पर पुलिस के अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की।

बैठक का नेतृत्व ब्लॉक प्रधान रणधीर बरसाना ने किया। इस मौके पर महावीर चहल नरड व गुरनाम सिंह फरल ने सरकार को चेताया। नाराजगी जताते हुए कहा कि जनतांत्रिक अधिकारों को कुचलने वाली भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। बेटियों पर कहर बरपाने का खामियाजा भुगतने के लिए उसे तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि सरकार बिना समय गवाएं तत्काल प्रभाव से कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार करे और महिला खिलाड़ियों को न्याय दे। भाकियू चढूनी तब तक खिलाड़ियों के हर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहेगी, जब तक इंसाफ नहीं हो जाता।

विक्रम कसाना ने कहा कि बेटियों के सम्मान की इस लड़ाई मे चार जून की महापंचायत में कठोर फैसला लिया जाएगा। जब तक देश की पहलवान बेटियों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक सर्व समाज का संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महावीर चहल नरड व कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने विशेष तौर पर भाग लिया।

इस अवसर पर युवा ब्लाक प्रधान विक्रम दुसैण, पिरथी कौल, तेजा गिल, बलकार मलिक, सतनाम दुसैण, नरेंद्र चदलाना, रामपाल मुदडी, हरजिनदर हाबडी, गुरुमुख फरल, सजय गुर्जर म्यौली, सोहन मयौली, राम सिंह ठयोठा, भीम खनौदा, विनोद शर्मा बरसाना, ओमप्रकाश बरसाना, सुरेश चहल, चमेल सिंह बरसाना व नरेंद्र फरल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें