फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में लगे भारत माता के नारे

Thu, 15 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। अनाज मंडी से यात्रा की शुरुआत हुई और रेलवे रोड, कैंची चौक से होते हुए महाराणा प्रताप पैलेस में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय... के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में पूरी विधान सभा से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगों के साथ माहौल राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हो गया।
विज्ञापन


डाॅ. सुखदेव कुंडू, विनोद निर्मल, महीपाल चौशाला, जयदीप राणा, अजीत चहल आदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। डाॅ. कुंडू ने कहा कि हर दिशा में लहराते तिरंगों ने वातावरण में जो गहरी राष्ट्रीयता की महक फैलाई वह इस अभियान की सफलता का प्रतीक है। विनोद निर्मल ने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। अजीत चहल ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। जयदीप राणा, महीपाल चौशाला, विनोद निर्मल, सुखदेव कुंडू, अजीत चहल, जयदीप राणा, रामपाल राणा, कुलविंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें