फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह की मौत, 67 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 67 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 109 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 67 नए केस सामने आए हैं। सोमवार को सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 4 पुरुष व 2 महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के अस्पतालों में हुए मृतकों में 65 वर्षीय प्योदा निवासी पुरुष, 52 वर्षीय कैथल निवासी महिला, 60 वर्षीय महिला तथा 57 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय सीवन निवासी पुरुष तथा 63 वर्षीय तारागढ़ निवासी पुरुष शामिल है, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
डीसी ने बताया कि सोमवार को 109 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 6, शाह अस्पताल से 5, सिग्नस अस्पताल से 3 तथा होम आइसोलेशन में रहे 95 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 377 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 458 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 652 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 38 हजार 307 में से 2 लाख 26 हजार 693 सैपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 91.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 477 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है।
जिले में अभी तक 1 लाख 64 हजार 34 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 39 हजार 440 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 24 हजार 594 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में 6 हजार 510 वैक्सीन उपलब्ध है। जिसमें से 3 हजार 230 कोविशिल्ड तथा 3 हजार 280 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें