फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफार्मरों की चोरी में छह काबू

Sat, 08 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में ट्रांसफॉर्मर चोरी से जुड़े एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने इस गिरोह से जुड़े छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कबाड़ी भी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी से कैथल, करनाल, पानीपत और पेहवा में ट्रांसफार्मर चोरी की 40 वारदातों का खुलासा हुआ है।

गौरतलब है कि जिले में पिछले दिनों से बढ़ रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंजाम देने वालों पर पुलिस की नजर थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी दिन के समय बाइक पर वारदात करने के लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदात अंजाम देते थे। बाद में करनाल के कबाड़ी को चोरी का यह सामान बेच देते थे।

सदर थाना परिसर ने डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ी, दो चोरीशुदा बाइक, वारदात में प्रयुक्त औजार, पांच हजार रुपये, ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया 87 किलो 800 ग्राम तांबा तार बरामद किए।

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंडरी, तितरम, राजौंद, ढांड व जिला करनाल क्षेत्र की ट्रांसफार्मर चोरी की 38 वारदातों और पानीपत व पिहोवा से दो बाइक चोरी की वारदात से एंटी व्हीकल स्टाफ ने सुलझाने का दावा किया है।

डीएसपी ने बताया कि एसडीओ यूएचबीवीएन पूंडरी रविंद्र कुमार की शिकायत थी कि आठ नवंबर 2024 की रात गांव काकौत में एक खेत से अज्ञात ने ट्रांसफार्मर से तांबा तार चोरी कर लिया। थाना तितरम में यब केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पूरी कार्रवाई एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में की गई।

इस टीम में शामिल एएसआई जसमेर सिंह, एसआई शुभकरण, एएसआई अशोक, एएसआई जयभगवान, एचसी महिपाल, एचसी लखविंद्र, एचसी अनिल, एचसी राममेहर, एचसी ईश्म सिंह, चालक संदीप, सुभाष शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को गुहणा निवासी जोगिंद्र सिंह और धुंधरेहड़ी निवासी अमन को पाडला रोड कैथल से काबू किया गया। न्यायालय में उसे पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इस बीच छह फरवरी को अन्य आरोपी खुराना निवासी रोहित उर्फ मिथुन, नारनौंद जिला हिसार निवासी राहुल व बुच्ची गांव निवासी रितिक को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों का भी न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

रिमांड अवधि के दौरान व्यापक पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला कैथल के थाना पूंडरी, तितरम, राजौंद, ढांड व जिला करनाल, पानीपत व पिहोवा क्षेत्र में कुल 40 चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बारे में कबूल किया।

इनमें ट्रांसफार्मर चोरी की 38 वारदात शामिल थीं।

इसके अलावा पानीपत व पिहोवा से दो बाइक चोरी की वारदातें शामिल है। आरोपियों की ओर से पहले रेकी और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने जिला करनाल स्थित जुंडला निवासी आरोपी कबाड़ी मोहम्मद साबिर को भी दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी साबिर को चोरी का माल बेचते थे। पुलिस टीम ने छह फरवरी की शाम आरोपी कबाड़ी बसी कंला तहसील बुढाना जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल जुंडला निवासी गांव मोहम्मद साबिर को भी असंध से काबू किया है। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें