फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सावन में श्रद्धालुओं से गुलजार है सीवन का ऋण मोचन मंदिर

Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रावण (सावन) मास के पावन अवसर पर ऋण मोचन मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। कैथल, सीवन सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन करने और जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह शिवालय सावन मास में भक्तों से भरा रहता है। सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ते हैं, और “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक मान्यता और धार्मिक महत्व ः मान्यता है कि यह शिव मंदिर रामायण कालीन है। बताया जाता है कि वनवास काल के दौरान माता सीता इसी क्षेत्र में लकड़ियाँ एकत्र करने आती थीं और यहीं स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना करती थीं। वर्ष में दो बार यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा करते हैं और शिव कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

ऋण मोचन मंदिर का धार्मिक महत्व काफी पुराना है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जलाभिषेक करने से जीवन के समस्त कष्टों और ऋणों से मुक्ति मिलती है। सावन के सोमवार को यहां श्रद्धालु नंगे पांव आते हैं और पूजा-अर्चना कर भगवान सुख-शांति की कामना करते हैं। महंत सुभाष शर्मा ने बताया कि यह केवल एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि भक्तों की श्रद्धा, विश्वास और मनोबल का प्रतीक है। सावन में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। शिवरात्रि के पर्व पर विशेष रूप से कांवड़ यात्रा से लाया गया पवित्र गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है, जिससे मंदिर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भावना

स्थानीय श्रद्धालु अभिषेक मेहता ने कहा कि इस मंदिर से मेरा वर्षों पुराना जुड़ाव है। यहां की शांति और आस्था मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मैंने यहां जो भी मुराद मांगी, पूरी हुई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सावन में यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें