संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/कैथल। सीवन निवासी एथलीट अरुण शर्मा का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब वह 23वीं राष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 100 मीटर लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता चेन्नई में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रही है।
एथलीट अरुण शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-12 में 27 जनवरी हो हुई ट्रायल प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद इस प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उसने रजत पदक जीता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में चोट के कारण वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान हैं और वह एक मध्यम परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर परिवार और कैथल का नाम रोशन करें।