फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहनों ने लगाया तिलक,भाइयों ने भी लिया रक्षा करने का संकल्प

विज्ञापन
भाई दूज पर्व पर भाई के माथे पर तिलक लगाती बहन।
विज्ञापन
राजौंद। नगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। भाई दूज के अवसर पर बहनों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई।
सुबह से ही बहनों का अपने मायके और भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पर्व के चलते बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही।
मिठाई, फल, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।भाई दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें