कैथल। शहर की पट्टी अफगान में भैंसों को चारा डालने का काम देने की बात पर हुए विवाद में पड़ोसी ने अपने भाई, बेटे और भतीजे के साथ मिलकर एमबीबीएस डॉक्टर पर हमला कर दिया।
पट्टी अफगान निवासी 33 वर्षीय हरदीप ने पुलिस को बताया कि उसने मेवात से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पड़ोस में रहने वाला कुलदीप रिश्ते में उसका चाचा लगता है। उसने कुलदीप को अपने घर पर भैंसों को चारा डालने का काम देने की बात कही थी। इसके बदले चार से पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने तय हुए थे।
हरदीप के अनुसार, नौ नवंबर की शाम करीब आठ बजे वह सरपंच के मकान के पास गली में बैठा था। इसी दौरान कुलदीप वहां पहुंचा और काम देने की बात पर गाली-ग्लौज करने लगा। कुछ देर बाद उसका भाई विक्की, बेटा रोबिन और भतीजा शैकी भी वहां आ गए। आरोप है कि कुलदीप और शैकी घर से गंडासी लेकर आए और उसके उल्टे हिस्से से उसके सिर पर वार किए।
रोबिन ने भी थप्पड़ और मुक्के मारे। शोर सुनकर उसके चाचा महाबीर, मौसी कृष्णा देवी और चाचा का बेटा प्रदीप बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि विक्की और रोबिन ने छत से गमले फेंके।