फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मूंदड़ी के पास टूटी सिरसा ब्रांच नहर, मौके पर पहुंचे अफसर

Sun, 01 Sep 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। मूंदड़ी गांव के पास शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे सिरसा ब्रांच नहर टूट गई। हालांकि गनीमत ये रही कि इस नहर का पानी साथ लगती हांसी-बुटाना

नहर में चल रहा है। यह नहर कहीं और टूटती तो निश्चित था खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाती।

चूंकि हांसी-बुटाना नहर में काफी कचरा भरा हुआ है इसलिए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सिरसा ब्रांच का पानी खेतों में घुसकर तबाही मचा सकता है। दूसरी ओर सूचना पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन निशांत कुमार व थाना प्रभारी रामनिवास सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द से जल्द इसे ठीक करने के लिए कहा।

पिछले दो तीन दिन से सिरसा ब्रांच में जलस्तर की मात्रा ज्यादा थी और आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कहीं नहर टूट न जाए। ग्रामीणों राजीव, ओमप्रकाश व महेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नहर के एक छोर पर छेद होने शुरू हो गए और कुछ समय बाद नहर की पटरी का एक हिस्सा टूट कर बह गया।
विज्ञापन


हालांकि गनीमत ये रही इस नहर का एक किनारा वहां से टूटा जहां से उसके नीचे हांसी बुटाना नहर गुजर रही थी जो कि निर्माण के समय से खाली है में जा रहा है। यदि नहर कहीं ओर से टूट जाती तो खेतों में खड़ी फसल तबाह हो जाती। नहर टूटने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी को जल्द न रोका गया तो हांसी बुटाना नहर जिसके किनारे बिल्कुल कच्चे है भी टूट सकती है और पानी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एक्सईएन निशांत कुमार का कहना है कि पीछे से पानी बंद करवा दिया गया है और कुछ घंटों में पानी का बहाव कम हो जाएगा। उसके बाद टूटी हुई जगह से मरम्मत कर इसे ठीक कर लिया जाएगा। स्थिति पर हम नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें