कैथल। पुलिस ने गांव पाडला से एक नशा तस्कर को 650 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गांव पाडला निवासी मोनू अपने घर पर ग्राहकों को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचता है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर मोनू उपरोक्त को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 650 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
देसी शराब सहित आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत वृंदावन गार्डन के पास गली में दबिश देकर संदिग्ध गांव सिनंद निवासी शमशेर को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 50 पव्वे व तीन बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद