फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुराश नेशनल चैंपियनशिप में सिमरन ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 03 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
इंदौर में आयोजित 15वीं सीनियर कुराश नेश्नल चैंपियन​शिप में कोचों के साथ मौजूद विजेता ​खिलाड़ियो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 से 29 मार्च तक आयोजित 15वीं सीनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कैथल के चार खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में पदक जीते। वहीं 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतियोगिता के 73 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित और 55 किलोग्राम वर्ग में मोहित ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 57 किलोग्राम वर्ग में कश्वी ने कांस्य पदक जीतकर जिले की उपलब्धियों में इजाफा किया।इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


चारों खिलाड़ी कैथल के सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम स्थित जूडो सेंटर में जोगिंदर जूडो कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत में खुशी की लहर है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। हरियाणा ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने प्रथम

स्थान प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग में टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा।

खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

कैथल पहुंचने पर कुराश एसोसिएशन की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राज रानी, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, हरिओम शर्मा, राजकमल ढांडा, गुरनाम सिंह, प्रेसिडेंट अवार्डी अनिल कुमार, प्रशांत राय, अमरजीत सिंह, इंदिरा और संदीप इंसा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें