संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई कॉलेजों ने हिस्सा लिया। अपने-अपने जोन को क्वालीफाई करते हुए लीग में टॉप चार टीमें पहुंची। प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर को प्रथम स्थान मिला।
दि्वतीय और तृतीय स्थान क्रमशः चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पुंडरी और आरकेएसडी कॉलेज को मिला। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमिता राणा ने छात्राओं को बधाई दी। प्रबंधन समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने भी टीम एवं प्राध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दी।
टीम की सदस्य प्रीति, सुजाता, पायल, महक, इशा, स्वाति, निकिता, महक, मोनिका, अंजू ,शेफाली, उर्वशी, सिमरन, परीक्षा, नैंसी व मुस्कान। टीम की सफलता में टीम कोच गौरव कुमार एवं प्राध्यापिका पिंकी का भी मुख्य योगदान रहा।