फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हस्ताक्षर अभियान से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Wed, 22 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नशा मुक्त कलायत अभियान के तहत नौजवान भारत सभा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। टीम में शामिल नौभास सदस्य अजय, जस्सी, राकेश, विकास, सुभाष, राजेश ने बताया कि कलायत में अफीम, गांजे, स्मैक व बिकने वाले अन्य नशों के कारण युवाओं और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। नशे के अत्यधिक सेवन के कारण होने वाली मौतों से कई परिवार उजड़ रहे हैं।

अजय ने कहा कि हरियाणा-पंजाब के लगे कैथल, नरवाना, सिरसा से लेकर फतेहाबाद के गांव-शहरों में किसी न किसी रूप में नशे के कारोबार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि स्मैक, अफीम और गांजे जैसे खतरनाक नशा बेचने वाले बेखौफ घूम रहे हैं। मंडियों, खेतों में हाड़ तोड़ मेहनत करने वाली आबादी और नौजवानों की निराशा का फायदा उठाकर उनको नशे की लत का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस समय कलायत भयंकर रूप से नशे की जद में है। इसी वजह से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताने के साथ इससे दूर रहने के लिए टीम जागरूक कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने भी नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इसके साथ ही हमने भी लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत लोगों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करते हुए नशा माफिया पर लगाम लगाना चाहिए। जागरूक नागरिक मंच के जागरूक अभियान में अजय, जस्सी, राकेश, विकास, सुभाष, राजेश आदि ने भागीदारी की। जागरूक नागरिक मंच ने निम्नलिखित मांगें भी उठाईं।

n
नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए।

n
कलायत में खुर्दे (अवैध दारू की दुकान) तत्काल बंद किए जाएं।

n
नशा माफिया के खिलाफ विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।

n
कलायत में नशा उन्मूलन केंद्र स्थापित किया जाए।

n
सरकारी कोच के साथ खेल

स्टेडियम का निर्माण करवाया जाए, ताकि युवा नशों से बचें और खेलों की और ध्यान दें।

n
युवाओं को पढ़ाई में सहायता देने के लिए कलायत में सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें