फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान विश्वकर्मा के श्री विग्रह की निकाली शोभायात्रा

Sun, 05 Mar 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि तीर्थ के किनारे भगवान विश्वकर्मा की स्थापित होने वाली प्रतिमा की नगर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सिर पर कलश उठाए महिलाएं शामिल हुई। शोभा यात्रा की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा वाटिका से हुई।

श्रीविग्रह की नगर परिक्रमा करवाने के बाद शोभा यात्रा का समापन वाटिका में ही हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के रंग गुलाल उड़ाते युवा धार्मिक भजनों पर नाच रहे थे। प्रीत धीमान ने बताया कि रविवार को प्रतिमा की वाटिका में स्थापना होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा वाटिका में पांच मार्च को होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए 36 बिरादरी को न्यौता दिया गया है। मुख्य समारोह की शुरूआत हवन से होगी। इसके उपरांत दीप रोशन कर मुख्य अतिथि धर्मपाल शर्मा द्वारा श्री कपिल मुनि सरोवर तट के साथ वाटिका में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही अटूट लंगर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। साथ ही सरोवर में दीप दान किया जाएगा। पहली बार भगवान कपिल मुनि की धरा पर विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित होने वाले समारोह की पर्व की तरह तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों और युवाओं की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। मान्यता है कि सोने की लंका का निर्माण उनके द्वारा ही किया गया था। वे संसार के पहले हस्त शिल्पी कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें