फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुविधाओं से वंचित श्री जाहरवीर गोगा पीर स्थल

Mon, 28 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर स्थित ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा श्री जाहरवीर गोगा पीर धार्मिक स्थल बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जबकि अगले माह यहां छड़ियों का वार्षिक मेला आयोजित होना है।

परिसर में न तो जंगली झाड़ियां साफ की गई हैं और न ही प्राचीन कुंड की स्थिति में कोई सुधार हुआ है। रास्ते और मंदिर परिसर में भी आधारभूत सुविधाएं नदारद हैं। इस उपेक्षा से श्रद्धालु खासे निराश हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आईं खामियां ः रविवार को वार्ड-12 स्थित धार्मिक स्थल का दौरा पार्षद अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ प्रबंध समिति के सदस्य, विश्व हिंदू परिषद की टीम और अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान साफ हुआ कि प्रबंध समिति तो व्यवस्था को लेकर सजग है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सहयोग न के बराबर है।

पार्षदों की नाराजगी ः पार्षद अमित वेद, रेणू धानियां, उषा रानी, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महीपाल पंवार, संजय सिंगला, विनोद जेष्ठ, रवींद्र निर्मल सहित अन्य पार्षदों ने माना कि नगर पालिका को प्राथमिकता के आधार पर स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, स्वच्छता, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


पार्षदों का कहना था कि छड़ियों के वार्षिक मेले में सैकड़ों श्रद्धालु देशभर से पहुंचते हैं, ऐसे में स्थल की उपेक्षा धार्मिक आस्था का भी अपमान है।

पार्षद अमित वेद ने बताया कि धार्मिक स्थल प्रबंध समिति लंबे समय से बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से अपील की है कि सदियों पुरानी परंपरा और आस्था को देखते हुए स्थल पर समुचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
शहर के विकास और सुंदरीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। जहां सुधार की आवश्यकता होगी, वहां काम कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और आमजन को

बेहतर सुविधाएं देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। -राजेश प्रजापति, अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें