बस अड्डे के पास स्थित एक मेडिकल शॉप में बुधवार देर रात शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा इंवर्टर-बैटरी सहित दवाइयां भी जलकर राख हो गईं। दुकान मालिक के अनुसार दुकान से 10-12 लाख रुपये का समान आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना के पास पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक गुरतेज ने बताया कि हनुमान वाटिका के सामने उनकी गुरु नानक मेडिकल हॉल के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह वे बुधवार रात को दुकान को ताला लगाकर घर गए हुए थे। रात करीब 12 बजे उनके पास गुप्तचर विभाग की ओर से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे यहां आकर देखा तो दुकान में इंवर्टर बैटरी, महंगी दवाइयां सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि जब तक वे दुकान में पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।