फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे के बाद कार जली दुकानदार की मौत<bha>;</bha> दोस्त घायल

Fri, 01 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव सौंगल के पास घटना स्थल पर खेतों में जली हुई कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। सौंगल गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय मोबाइल दुकानदार आशीष की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बलजीत घायल हो गया। हादसे के बाद कार में आग लगने से वह पूरी तरह जल गई।

मृतक आशीष कैथल की भगत सिंह कॉलोनी का निवासी था और बस स्टैंड के पास मोबाइल की दुकान चलाता था। राजौंद पुलिस को दी शिकायत में शिशपाल निवासी जाखौली (हाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी, कैथल) ने बताया कि उनका बेटा 29 अप्रैल की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अपनी कार (एचआर 08 एके 9654) लेकर दोस्तों के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि आशीष का सौंगल गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वे सरकारी अस्पताल पहुंचे तो आशीष मृत अवस्था में मिला। हादसे में घायल बलजीत का इलाज जारी है।

दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि घायल युवक बलजीत अपने बयान बदल रहा है। उन्होंने बताया कि बलजीत ने एक अन्य व्यक्ति के मौके पर मौजूद होने की बात कही, जबकि कार पूरी तरह जली हुई थी, लेकिन किसी के शरीर पर जलने के निशान नहीं मिले।

इस आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि आशीष को किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराकर घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। परिजनों ने बताया कि आशीष की चार महीने पहले ही शादी हुई थी और उसकी दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। वह अपने माता-पिता के साथ भगत सिंह कॉलोनी में रहता था।
विज्ञापन


राजौंद थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें