फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में आठ आरोपियों पर केस

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव मूंदड़ी निवासी कर्ण सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि आठ मई को रात के समय आरोपी आरोपी दिनेश, रजत व रतन ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव सांघन निवासी बलिंद्र ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि नौ मई को रात करीब आठ बजे वह कार में सवार होकर गांव किठाना गया हुआ था। वहां पर आरोपी प्रदीप, हिम्मत, अंकुश, मोहित व गुरमीत ने उसके साथ मारपीट की। कार के शीशे भी तोड़ दिए व उसे धमकी दी। जांच अधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें