फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में गांव किच्छाना की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाना गांव में जय बाबा बिशन पुरी क्लब की ओर से शनिवार को आयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में किच्छाना गांव की टीम विजेता रही। जबकि दूसरा स्थान बड़सीकरी गांव की टीम ने हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मास्टर जय भगवान ने किया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित शिक्षक राजेश आत्रेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल कोच बबलू, जयदीप, जसू, बलविंदर, राजेश और बॉक्सिंग कोच देवेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 18 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आत्रेय ने खेल कमेटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में खेल के प्रति कहीं उनकी जरूरत पड़े तो इसके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। किसी भी खेल में जीत या हार तो होती ही रहती है। जो श्रेष्ठ होता है वह जीत जाता है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन चले गए, जब यह माना जाता था कि बड़े शहरों के बच्चे ही खेलों में आगे जा सकते है। क्योंकि आज के दौर में अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी ऐसी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, जो खेल में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने भर की जरूरत है। अंत में प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में पहला स्थान किच्छाना गांव की टीम ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बड़सीकरी गांव की टीम रही। तीसरे स्थान पर भाना गांव की टीम रही। वहीं चौथा स्थान देवबन गांव की टीम को मिला। गांव के लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों को भी सम्मान देते हुए उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें