फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में शामिल होकर सीवन की बेटी खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लखनऊ में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की टीम की खिलाड़ी सीवन निवासी खुशी का शनिवार को सीवन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। समाज और परिवार के लोगों ने डीजे व ढोल की धुन पर उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। खुशी के पिता अशोक कुमार एक ट्रक चालक हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद वह बिटिया के खेल को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं सीवन शहर से पूर्व जिला पार्षद और जिला उपाध्यक्ष रतिराम ने नोटों का हार पहनाकर और बुके देकर खुशी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को बोझ समझने वालों के लिए खुशी एक मिसाल है। आज बेटियां हर क्षेत्र में मुकाम बना रही हैं। इस मौके पर खुशी के पिता अशोक कुमार, दादी संतरो देवी, माता महिंद्रों देवी, ताऊ मोहनलाल, चाची पालों देवी, रामप्रकाश, रामनिवास, बलवंत, ईश्वर चंद, रघुबीर, सुभाष, शीशन, रमेश कुमार, राकेश, पाला राम, खुशी के कोच प्रशांत सहित कई अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें