फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांवड़ लेकर शिवभक्त हरिद्वार रवाना

Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सावन मास के शुभारंभ के साथ ही शिवभक्ति की पावन धारा पूरे भारतवर्ष में प्रवाहित हो रही है। इसी क्रम में सीवन कस्बे से भी श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत सैकड़ों कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इन शिवभक्तों को हलका विधायक देवेंद्र हंस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

विधायक हंस ने कहा कि कांवड़ उठाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अनुशासन और आंतरिक साधना का मार्ग है। यह वह यात्रा है, जिसमें हर कदम पुण्य का बीज बोता है और हर बूंद गंगाजल आत्मा को शुद्ध करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावन मास एक दिव्य अवसर है, जब जल और जीवन, शिव और साधना, भक्ति और बलिदान एक पवित्र संकल्प में एकरूप हो जाते हैं। सीवन की धरती सदैव से भक्ति और सेवा की प्रेरणास्थली रही है, और यहां के युवाओं में भगवान शिव के प्रति जो श्रद्धा और निष्ठा है, वह सराहनीय है।

जयकारों से गूंजा शिवमय वातावरण ः कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु बोल बम, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे। विधायक हंस ने कहा कि जब ये कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने गांव के शिवालयों में अर्पित करेंगे, तब केवल भगवान भोलेनाथ ही नहीं, यह पावन धरती भी तृप्त होगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा, संकल्प और सेवा की त्रिवेणी में बहे सीवन के ये शिवभक्त जब लौटेंगे, तो वे अपने साथ केवल जल नहीं, बल्कि समर्पण, संयम और संस्कारों की ऊर्जा भी लाएंगे।”

सीवन से हरिद्वार तक का यह सफर भोलेनाथ के चरणों में समर्पित एक दिव्य यात्रा है, जो आत्मिक शांति और सामाजिक एकता का संदेश देती है।

इस अवसर पर राहुल राणा, आशु शर्मा, आजाद सुरेश सैनी, विशाल शर्मा, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें