फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेटबॉल में शिव ने आईजी स्कूल का नाम किया रोशन

Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
05 कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र शिव। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र शिव ने चौथी फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देश से 26 टीमों ने भाग लिया। हरियाणा टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, और शिव हरियाणा की टीम में कैथल जिले से चुने गए खिलाड़ी के रूप में शामिल थे।
विज्ञापन


समाचार मिलने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष जेबी खुरानिया और प्रधानाचार्य रंजू गुप्ता ने शिव के अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही खेल प्रशिक्षक राजेश, प्रवीण और रानी देवी को भी उनके प्रयासों और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें