संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। सौंगल में वामन तीर्थ कमेटी ने मंगलवार को भगवान वामन तीर्थ परिसर में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सानिध्य में मेले और भंडारे का आयोजन किया।
मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार के रूप में इस स्थान पर प्रकट होकर तीन कदम भूमि राजा बलि से दान स्वरूप मांगी थी और राजा बलि ने दान स्वरूप उन्हें तीन कदम भूमि दी थी। जिसमें एक पग में पूरे ब्रह्मांड व दूसरे पग में पृथ्वी को नाप दिया था। तीसरा पग रखने के लिए राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया और उनके सिर पर कदम रखते ही वह भस्म हो गए और इस प्रकार भगवान इंद्र को वापस अपना इंद्रलोक राजा बलि से प्राप्त हो गया, तब से इस तीर्थ को विष्णु तीर्थ के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि इस दिन यहां स्थित सरोवर में स्नान आदि करके भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है। कार्यक्रम में भगवान वामन तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मैहला, सरपंच मीना देवी, संदीप प्रधान, गुरनाम सेठी, अजीत बांगड़, प्रदीप शर्मा, प्रवीण, नवाजा, रामकुमार मणी, अनिल, चांदी बांगड़, जोगिंदर मौजा, पूर्व यूथ क्लब प्रधान शमशेर सिंह मलिक नेशनल यूथ अवार्डी व कलीराम आदि का विशेष योगदान रहा। भजन मंडली के रंगारंग कार्यक्रम का सभी ने आनंद लिया।