कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र शिव ने चौथी फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देश से 26 टीमों ने भाग लिया। हरियाणा टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, और शिव हरियाणा की टीम में कैथल जिले से चुने गए खिलाड़ी के रूप में शामिल थे।
समाचार मिलने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष जेबी खुरानिया और प्रधानाचार्य रंजू गुप्ता ने शिव के अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही खेल प्रशिक्षक राजेश, प्रवीण और रानी देवी को भी उनके प्रयासों और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।