ढांड। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के छात्र शेखर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. पुष्पा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें शेखर ने तृतीय स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय में पहुंचने पर विजेता छात्र का स्वागत किया गया। संवाद