संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में महिला दिवस पर शनिवार को ‘समाज में मूल्य आधारित विकास में तेजी लाने में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर क्षमता आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज में महिलाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय चंडीगढ़ से आई दिविता सिंह ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं को सांविधानिक अधिकारों, समाज में महिलाओं की अनेक भूमिकाओं, वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
अध्यक्षीय भाषण में दयाल सिंह कॉलेज करनाल के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामजी लाल ने उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में, कृषक वर्ग में, आजादी के आंदोलनों में, सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति को सांख्यिकीय आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमिता राणा ने की। संचालन डॉ. निधि, मंच संचालन डॉ. सोनिया दहिया ने किया। आयोजक डॉ. प्रेम रही।
कार्यक्रम के अंत में छात्रा स्वाति ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी, डॉ. विनय खुरानिया, डॉ. मीनू , डॉ. रीनागोरा, निशा, मंजू, मोनिका, सुशीला आदि मौजूद रहे।