फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन बने शमशेर सिंह

Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक सोमवार को डिपो कमेटी का विस्तार किए जाने के बाबत की गई, जिसमें शमशेर सिंह को चेयरमैन, प्रवीण क्योड़क को प्रधान, सुशील दौस को कार्यकारी प्रधान, राममेहर ढुल व सरदार सन्दीप सिंह को उपप्रधान संगठन सचिव राममेहर सहित 45 सदस्यीय डिपो कमेटी का गठन गया।
विज्ञापन


इस बैठक में राज्य की रोडवेज नेता अनूप लाठर जयवीर घनघस कृष्ण किछाना महावीर संधू ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें व रोडवेज विभाग में पक्की भर्ती की जाए। रोडवेज में प्रदेश की सरकार जो इलेक्ट्रिक बसे लेकर आ रही है उनका सरलीकरण करके रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाए। रोडवेज विभाग में कई सालों से बंद पड़ा बोनस दिया जाए रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस पुरानी पैंशन बहाल करने की मांग की डिपो कमेटी का विस्तार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें