फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शमशेर मित्तल बने अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान

Thu, 24 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला की संस्था के प्रधान व पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव के लिए महेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान संस्था की कुल 251 में से 196 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें शमशेर सिंह मित्तल को 127 व पवन को 69 मत मिले। शमशेर मित्तल ने पवन कोटड़ा को 58 मतें से हराया। प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस संस्था का चुनाव एक साल के लिए होता है। पिछले साल सर्वसम्मति से चुनाव हुआ परंतु इस बार बैठक में प्रधान पद को लेकर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इस कारण चुनाव करवाना पड़ा। इससे पहले वर्ष 2016 में भी यही स्थिति बनी। इस कारण प्रधान पद का चयन करने के लिए चुनाव करवाना पड़ा। अपनी जीत के नवनियुक्त प्रधान शमशेर सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। वे पहले नई अनाज मंडी एसोसिएशन के भी प्रधान रह चुके हैं। शमशेर सिंह ने कहा कि संस्था के चुनाव भाईचारे का चुनाव है। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक सम्पन्न हुई है। अब संस्था के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी है। उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें