फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पांचवां सदस्य काबू

Thu, 24 Aug 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। भ्रूण लिंग जांच के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी यूपी जिला सहारनपुर के गांव चेहड़ी निवासी राजबीर उर्फ पारस को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सुभाष चंद ने राजबीर के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल के पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया की शिकायत के अनुसार जिला सामुचित प्राधिकारी गुरुग्राम को सूचना मिली थी कि कैथल निवासी मनीष नाम का व्यक्ति गुरुग्राम तथा कैथल से गर्भवती महिलाओं को उत्तर प्रदेश में कहीं नामालुम जगह पर ले जाकर उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण लिंग जांच करवाने का काम करता है। इसके लिए एक फरवरी को गुरुग्राम सिविल सर्जन ने कैथल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने को कहा, इसके बाद मनीष नामक व्यक्ति से संपर्क किया। उसने इस काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि जिस दिन जांच करवाएगा, उस दिन 10 हजार और देने होंगे। इसके बाद गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यह 50 हजार रुपये की राशि सरकारी खाते से आरोपी के खाते में डाल दी। मनीष ने 16 फरवरी को उन्हें कैथल बुलाया। इसके बाद पुलिस ने गुरुग्राम व कैथल की टीमों ने संयुक्त टीम बनाई। विभाग द्वारा तैयार की गई गांव हरसौला निवासी ग्राहक महिला को हरसौला से ही लेने को कहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारी गुरुग्राम सीआईए से रवि को महिला का पति बनाया। टीम मनीष के बताए गांव सोलू माजरा के निकट पहुंची। वहां जाने से पूर्व मनीष को 10 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। वहां बलबीर नामक व्यक्ति मिला, जो उन्हें लेकर सहारनपुर पहुंचा।

सहारनपुर के पंजाबी बाग क्षेत्र में जाकर एक लडक़ा स्कूटी पर आया। वह उक्त महिला को लेकर तंग गलियों से होते हुए एक घर में ले गया। इसी बीच बलबीर को फोन करके सूचित किया कि महिला को कुछ दूरी पर छोड़ दिया है। इसके बाद टीम ने बलबीर को वहीं पर काबू कर लिया। साथ ही ग्राहक बनी महिला ने बताया कि सुभाष नाम के व्यक्ति के मकान में एक डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। जहां कोई अस्पताल नहीं था। दोनों टीमें बलबीर को पकड़कर वापस आ गई। बलबीर ने पूछताछ में कहा कि इस पूरे मामले में कैथल का संदीप नामक लड़का भी शामिल है। टीम के कहने पर उसे कैथल आने पर गोल्डन पॉम के निकट बलबीर ने बुलाया तो उसे तुरंत काबू कर लिया। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी निवासी सुभाष चंद ने पूछताछ के दौरान बताया था कि राजबीर भी इस षडयंत्र में शामिल है, जो हिस्सेदारी में काम करता है व ग्राहकों को सुभाष के मकान पर लेकर आता है। आरोपी राजबीर से पूछताछ की जा रही है।

——-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें