फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की कुर्बानी के कारण हम खुले में ले रहे सांस : डीसी

Sat, 24 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
डीसी, एसडीएम मनदीप कौर ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम हरियाणा के वीर शहीदों की कुर्बानी व बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते। उनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हरियाणा वीर शहीदी दिवस के जिला स्तरीय समारोह में युद्ध विरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों तथा वीरता पुरस्कारों से अलंकृत 20 सेनानियों को सम्मानित करने से पूर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व डीसी, एसडीएम मनदीप कौर ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गत दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए 18 सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि जब दो देशों का युद्ध होता है तो सेना के साथ-साथ पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर उन वीर सैनिकों का न केवल साहस बढ़ाता है, बल्कि उनके त्याग व बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। आज के दिन 23 सितंबर 1863 में मात्र 34 वर्ष की उम्र में हम सब को अलविदा कह कर चले जाने वाले राव तुलाराम की शहादत के दिन को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इनको मिला सम्मान
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में सम्मान प्राप्त करने वालों में युद्ध वीरांगनाओं में राजौंद निवासी सावित्री देवी, कैलरम निवासी राधा देवी, नैना निवासी छोटो देवी, जाखौली निवासी विद्यावती, हरसौला निवासी भरपाई, कौल निवासी रोशनी देवी, कक्योर माजरा निवासी लखविंद्र कौर, देवबन निवासी शांति देवी, तारागढ़ निवासी सरोजबाला, तितरम निवासी शीला देवी, कौलेखां निवासी गुड्डी देवी, फ्रांसवाला निवासी भूरो देवी शामिल हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की विरांगनाओं में नरड़ निवासी चावली देवी, हरसौला निवासी संदोखी देवी, पट्टी अफगान निवासी फुली देवी तथा फतेहपुर निवासी सरबती देवी को भी सम्मानित किया गया। वीरता पुरस्कारों में सेना मेडल से अलंकृत बंदराना निवासी हवलदार अनंत राम, बरसाना निवासी लांस नायक, चमेल सिंह तथा कैथल हुडा सेक्टर 21 निवासी सूबेदार सरदारा सिंह को सम्मानित करने के साथ-साथ शहीद विकास भारद्वाज के बड़े भाई प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की गौरव गाथा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सलाम उन जवानों को जो खो गए, वतन को जगाकर जो सो गए समूह गान के माध्यम से देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की गौरव गाथा प्रस्तुत की। राजकीय ब्वॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र अनिल, ओमप्रकाश ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर पर ईओ एमएस जगत, डीएसओ जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़, सुरेश गुलशन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें