फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियां रोकेगी 11 सदस्यीय कमेटी

Sat, 24 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
संबोधित करते नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और अन्य सुधारों के लिए हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। गांव सेरधा में 11वें ढुल खाप सम्मेलन में यह फैसला लिया गया। सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से ढुल गोत्र के लोगों ने भाग लिया। ढुल खाप के प्रधान इंद्र सिंह ढुल ने बताया की पिछले 11 वर्षों से ढुल खाप का सम्मेलन अलग-अलग गांवों में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में काफी हद तक सफलता मिली है। समाज से भ्रूण हत्या, विवाह समारोह में डीजे पर प्रतिबंध और मरणोपरांत जग रूपी सम्मेलन को बंद करने पर विशेष जोर रहा है। इस बार फैसला लिया गया कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे, साथ ही हर गांव में सामाजिक सुधारों के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित होगी और अगले सम्मेलन के लिए मात्र फोन पर ही सूचना दी जाएगी। सम्मेलन में जुलाना विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, फूल सिंह ढुल, ओमप्रकाश, अमर सिंह, सज्जन सिंह ढुल, नर सिंह ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें