फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन के डिवाइडर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण

Wed, 12 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में लगभग 12 साल पहले यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर का निर्माण किया गया था, लेकिन शुरू से ही यह डिवाइडर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। नगर के बीच में यह डिवाइडर में कई स्थानों गैप है। ऐसे अचानक से लगता है कि डिवाइडर खत्म हो गया है और अचानक से दोबारा आरंभ हो जाता है। इस कारण से वाहन चालक भ्रम के कारण वाहन डिवाइडर से टकरा देते हैं।

रात के समय तेज गति से आ रहे वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं या टकरा जाते हैं। डिवाइडर के आसपास सुरक्षा संकेतों की भारी कमी है। न तो कहीं पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं जो वाहन चालकों को डिवाइडर के बारे में चेतावनी दें, न ही रात के समय डिवाइडर को साफ तौर पर देखने के लिए किसी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस कारण से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग और वाहन चालक प्रशासन से लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले 12 वर्षों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर निवासी जरनैल सिंह, सुरेंद्र सरदाना, राजेश रहेजा, भीषू चौधरी, सुरेश सरदाना, गोलू कामरा, राजेंद्र, विजय सरदाना, नरेश मित्तल व अन्य लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते यह डिवाइडर दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। रात के समय अकसर गाडिय़ां डिवाइडर से टकरा जाती हैं और इस कारण से लोगों को बहुत नुकसान होता है।

शहर का विकास आवश्यक है, लेकिन सुरक्षा के उपायों की अनदेखी जान-माल को नुकसान पहुंचा सकती है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। सही स्थानों पर उचित साइनबोर्ड लगाए जाएं।
डिवाइडर पर लाइट न होने से लोगों में रोष
राजौंद। नगर के मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर पर लाइट न होने से लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि पांच साल पहले डिवाइडर बनाया गया था, लेकिन आज तक भी डिवाइडर पर लाइटें लगाने की जहमत संबंधित विभाग ने नहीं उठाई।

आए दिन जहां घटना होती हैं वही राजौंद की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। नगर निवासी कुलदीप, सोहनपाल, कंवरपाल, रमेश, राजकुमार, कुलदीप, श्याम राणा ने कहा कि नगर के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बने पांच वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक भी लाइटे लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


जिससे लोगों के साथ साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी होती है। यहां तक की अभी तक डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर टेप तक लगाने की जहमत नहीं उठाई गई। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लाइट लगानी तो दूर की बात। डिवाइडर के बीच में छोड़े गए कटों को भी ठीक नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें