फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 17 Apr 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ कैथल की एक आवश्यक मीटिंग एमडीएन ग्लोबल स्कूल में की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष नराता राम ने की। बैठक में पहुंचें लगभग 70 स्कूल संचालकों ने अपने अपने विचार सांझा किए। जिसका मुख्य मुद्दा अधिकांश स्कूलों के बंद हुए पोर्टल खुलवाए जाने का रहा।
विज्ञापन

दस साल पुराने स्कूलों की रिन्यूअल बारे यही तय हुआ कि सरकार इन स्कूलों को यथावत आजीवन मान्यता दे। सरकार के ढुलमुल रवैए के प्रति भी खेद प्रकट कर ये कहा गया कि 134 ए की प्रतिपूर्ति राशि व चिराग योजना की राशि शीघ्र संबंधित स्कूल के अकाउंट में भेजी जाए। इस बारे बार-बार ऑनलाइन करवाने का कार्य न करवाया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार के प्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पोर्टल खुलवाने बारे निरंतर बात चल रही है। इसमें सकारात्मक जवाब की बात निकल कर ये आ रही है कि ये पोर्टल शीघ्र खोल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें