फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षा केंद्रों तक दौड़ीं सात विशेष बसें, अभ्यर्थी कम होने पर आठ को रूट पर भेजा

विज्ञापन
बस अड्डा पर  खड़ी स्पेशलबस में बैठे परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन रविवार को हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की। बस अड्डे से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए सात विशेष बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन

अतिरिक्त जरूरत को देखते हुए 15 बसें रिजर्व रखी गई थीं लेकिन अभ्यर्थियों की मांग अपेक्षा से कम होने पर इनमें से आठ बसों को बाद में नियमित रूटों पर भेज दिया गया। इसके अलावा जिले और अन्य मार्गों पर रोजाना की तरह 180 बसों का संचालन भी जारी रहा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को देखते हुए सुबह से ही बस अड्डे पर विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के अनुसार बसों का संचालन किया गया, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। बस अड्डे पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी, जो अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र की बसों की जानकारी देने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

विभाग ने परीक्षा ड्यूटी के साथ-साथ नियमित यात्री सेवाओं को भी प्रभावित नहीं होने दिया। सामान्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न रूटों पर करीब 180 बसों का नियमित संचालन किया गया।
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य परीक्षार्थियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से कर ली गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जरूरत के अनुसार बसों की व्यवस्था की गई, ताकि परीक्षार्थियों को वापसी में किसी प्रकार की असुविधा न हो। - विपुल कुमार, टीएम, रोडवेज विभाग

बस अड्डा पर  खड़ी स्पेशलबस में बैठे परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें