फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात ऑपरेशन और 18 अल्ट्रासाउंड किए

Sat, 13 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं फिर से पटरी पर लौट आईं। शुक्रवार को अस्पताल में 18 अल्ट्रासाउंड किए गए। इसके अलावा सात ऑपरेशन भी डॉक्टरों ने किए।

अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें दिखीं, लेकिन मरीजों के चेहरों पर राहत साफ झलक रही थी क्योंकि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें डॉक्टर उपलब्ध हो रहे थे। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना नहीं पड़ा और ओपीडी सेवाएं भी पूरी क्षमता के साथ सुचारू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सुबह से ही अपनी-अपनी ओपीडी संभाल ली और मरीजों की जांच व उपचार शुरू कर दिया।

राहत मिली ः सीता देवी ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से बेटे के अल्ट्रासाउंड के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण निजी अस्पताल जाने की सोच रहे थे। आज बिना देरी के अल्ट्रासाउंड हो गया, बड़ी राहत मिली।

राजेश ने बताया कि सुबह 10 बजे पहुंचकर पर्ची कटवाई और डॉक्टर से मिले। परामर्श के बाद दवा भी बिना परेशानी मिल गई।

सात ऑपरेशन और 18 अल्ट्रासाउंड किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें