फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब तस्करी करने वाले सात काबू

Sun, 14 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काबू किया है। आरोपियाें के कब्जे से 78 बोतल शराब व 100 लीटर लाहन बरामद किया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में पूंडरी पुलिस टीम ने ब्रह्मानंद चौक पूंडरी से गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे आरोपी फतेहपुर निवासी रजत को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस ने आरोपी रमाना रमानी निवासी राजेश को 14 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया। तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस टीम ने मंडवाल निवासी दिलबाग को 100 लीटर लाहन के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौथे मामले में चौकी रामथली कशोर से हरनेटू रोड़ पर नाकाबंदी कर माजरी निवासी गुरमीत को 6.5 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। पांचवें मामले में थाना सदर पुलिस टीम ने मानस गांव से आरोपी दिलबाग को 13 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। छठे मामले में थाना सदर पुलिस टीम ने गांव मानस निवासी आरोपी रोहताश को 17 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। सातवें मामले में थाना चीका पुलिस ने देवीलाल पार्क चीका के पास से आरोपी चीका निवासी हरदीप को 3.75 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें