फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित सात आरोपियों को थाना तितरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में उपयोग हथियार आरोपियों के कब्जे से पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मोती निवासी काकौत की शिकायत के अनुसार वह 2 जुलाई को अपने चाचा व ताऊ के लड़के विकास व कुलदीप के साथ गांव से उनके घर की ओर आ रहे थे। बीच रास्ते में गांव के काला, सिंद्र व अन्य व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी, गंडासी व डंडों से उन पर हमला करके उन्हें घायल किया था। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। झगड़े में कुलदीप को गंभीर चोटें लगी।थाना तितरम पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वांछित आरोपी नाजरा, जसविंद्र उर्फ काला, धर्मपाल, सतपाल उर्फ सत्ता, राजु, सोनु व सिंद्र सभी निवासी काकौत को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें