सेवा संघ की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी एवं सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। सेवा संघ संस्था के 47वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के लिए संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर पाहवा के मार्गदर्शन में महासचिव अशोक भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 अगस्त को होने वाले समारोह की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अशोक भारती ने कहा कि सेवा संघ संस्था पिछले 46 वर्षों से समाज सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। स्थापना दिवस संस्था की इस गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि स्थापना दिवस पर सुबह श्री सुखमनी साहिब का पाठ होगा और इसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता हरि मंदिर के महंत हरीश जी शास्त्री करेंगे। उपप्रधान अरविंद चावला ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रो. अमृत लाल मदान, डॉ. जयदेव पोपली, ईश्वर दास अरोड़ा, ओम प्रकाश खंडूजा, मेघराज शर्मा, सतीश सेठ और यशपाल मल्होत्रा प्रमुख हैं। इस मौके पर मोहिंदर खन्ना, सुभाष कथूरिया, भूपेंद्र मेहंदी रत्ता, नरेश कालरा और राजेंद्र आहूजा सहित सदस्य मौजूद रहे।