फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समयबद्ध करें निपटान : डॉ. सुशील

Tue, 30 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता और प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के उद्देश्य से सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते हुए एडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से तैयार कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गलियों में जलभराव, पेयजल आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी में आय संबंधी त्रुटियां, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एडीसी ने इन सभी शिकायतों की सुनवाई करने के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने आमजन से अपील की कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों या अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी है तो वे नि:संकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायत से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है, ताकि समाधान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन अपनी शिकायत देकर समाधान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें